आगरालीक्स …आगरा के एक घर में लगी भीषण आग, घर में आठ लोग सो रहे थे, सभी लोग आग की लपटों के बीच घिरे, बीएससी एजी के एक छात्र की हालत गंभीर बताई जा रही है, सात लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं। फायर बिग्रेड की टीम ने आग में पफंसे लोगों को बमुश्किल बाहर निकाला।
आगरा की ट्रांस यमुन कॉलोनी में रमेशचंद्र अग्रवाल की दो मंजिला कोठी है, नीचे दुकाने हैं। घर में छह सदस्य हैं और एक कमरे में दो छात्र किराए पर रहते हैं। यहां गुरुवार की तडके कोठी में आग लग गई, आगी लपटें देखते ही देखते बेकाबू होती गई। आग की लपटों के बीच पफंसे लोगों की चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोग आ गए लेकिन आग की लपटें तेज हो चुकी थीं।
दमकल कर्मियों ने निकाला बाहर

दमकल कर्मियों के पहुंचने के बाद आग पर काबू पाया जा सका, एक के बाद एक घर में पफंसे छह लोगों को निकाल लिया गया। कमरे में किराए पर रह रहे बीएससी के दो छात्र पफंस गए, इन्हें बमुश्किल बाहर निकाला जा सका, इसमें से एक छात्र की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे निजी अस्पताल से एसएन रेफर कर दिया है।
बिजली के मीटर बॉक्स से लगी आग
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बिजली के मीटर बॉक्स से आग लगी है, बुधवार की रात को बारिश के बाद बिजली चली गई थी, कई घंटे बाद बिजली आई, सुबह बिजली के मीटर के बॉक्स में आग लग गई, कुछ ही देर में आग की लपटों के बीच पूरी कोठी घिर गई, हादसे में सात की हालत गंभीर है।