आगरालीक्स… आगरा में युवती को कुल्हाडी से काटने वाला आरोपी खुद चलकर थाने पहुंच गया। वह युवती से एकतरफा प्यार करता था, आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि युवती की हल्या के लिए उसने कुल्हाडी से एक के बाद एक कई वार किए। पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है।
आगरा के खंदौली के पठान मोहल्ला ने शनिवार शाम को युवती रहनुमा की सरेराह पडोसी युवक दिलीप ने कुल्हाडी से वार कर हत्या कर दी थी, वह कुल्हाडी को प्लांट में पफेंकर फरार हो गया था, सुबह वह थाना न्यू आगरा पहुंच गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस पूछताछ में आरोपी दिलीप ने बताया कि उसने छह साल पहले रहनुमा को उसके घर की छत पर देखा था। वह उससे एकतरफा प्यार करने लगा, उसके परिजनों ने विरोध किया और मुकदमे दर्ज कर दिया, इससे उसे जेल जाना पडा।
कई दिन से कर रहा था हत्या की प्लानिंग
जेल से छूटने के बाद भी उससे मिलने के प्रयास किए, लेकिन सफल नहीं हो सका। दिलीप ने बताया कि कई दिन से रहनुमा की हत्या के लिए तैयारी की। चार दिन पहले कस्बे की एक दुकान से कुल्हाड़ी 350 रुपये में खरीदकर लाया। वह एक ही बार में रहनुमा को मारना चाहता था। इसके लिए कुल्हाड़ी पर धार करता रहा। रहनुमा घर से अकेले बाहर नहीं आती थी। परिवार के अन्य लोग भी साथ रहते थे। इस कारण मौके की तलाश में था। शनिवार को वह पानी भरने आई तो छोटी बहन और ताऊ ही साथ थे। इस पर दिलीप कुल्हाड़ी लेकर पहुंच गया। रहनुमा पर प्रहार करने से पहले उसकी बहन और ताऊ पर किए। रहनुमा पर एक के बाद एक 15 वार किए। रहनुमा की सांसें थमने के बाद ही वह मौके से भागा।