आगरालीक्स… आगरा में एक प्रतिष्ठित परिवार के बुजुर्ग दंपती को बहू बेटों ने घर से निकाल दिया, वे रात में गेट खटखटाते रहे लेकिन गेट नहीं खोला, उन्हें रामलाल व्रदृाश्रम जाना पडा।
आगरा के बडे परिवार से ताल्लुक रखने वाले 70 वर्षीय वैद्य आनंद स्वरूप अपनी पत्नी 60 वर्षीय स्नेहलता के साथ रविवार रात को रामलाल व्रदृाश्रम पहुंचे, उनकी आंखों में आंसू थे, उन्होंने बताया कि उनके बेटे और बहू ने घर का गेट नहीं खोला, काफी देर तक गेट खटखटाते रहे, गेट न खुलने पर वे आश्रम में आ गए।
13 साल पहले बच्चों के कहने पर की शादी
वैद्य आनंद स्वरूप ने अपने बेटे और बेटियों के कहने पर 13 साल पहले दूसरी शादी की, वैद्य आनंद स्वरूप और स्नेहलता दोनों की ही दूसरी शादी थी, स्नेहलता के कोई बच्चा नहीं हैं, उनका मायका कमला नगर में हैं। दो साल से घर पर विवाद होने लगा। स्नेनहलता अपने मायके आ गईं, मामला बढने पर आनंद स्वरूप ने स्नेहलता को तलाक देने के लिए नोटिस दे दिया इसके बाद भी उनके बेटे और बहू का व्यवहार नहीं बदला और उन्हें परेशान करने लगे।
पत्नी के पास आ गए वैद्य
इससे परेशान होकर वैद्य आनंद स्वरूप पत्नी स्नेहलता को लेने के लिए कमला नगर मायके में पहुंच गए, उनके साथ रहने लगे, आनंद स्वरूप ने स्नेहलता से घर चलने की जिद की, रविवार को वे अपने साथ स्नेहलता को लेकर घर पहुंचे लेकिन बेटा और बहू ने गेट नहीं खोला।