आगरालीक्स… सीआईएससीई का 10 वीं और बारहवीं का रिजल्ट घोषित हो गया है, आगरा में सेंट पीटर्स के छात्र शिवम और लक्ष्य ने जिले में टॉप किया है। इन दोनों छात्रों के 98.75 फीसद अंक हैं। इसके साथ ही दसवीं का परीक्षाफल भी घोषित हो गया है।
यूपी बोर्ड, सीबीएसई के बाद मंगलवार को सीआईएसई काउन्सिल ऑफ इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्ज़ामिनेशंस के 10 वीं सीआईएसई और 12 वीं आईएससी का रिजल्ट दोपहर तीन बजे घोषित किया गया। आगरा में सीआईएसई के 12 स्कूल हैं, इसमें से सेंट पीटर्स, सेंट पैट्रिक्स, सेंट कॉनरेडस, सेंट जॉर्जेज, सेंट एंथनीज, सेंट पैट्रिक्स, रागेंद्र स्वरूप सहित अन्य कॉलेजों के 10 वीं और 12 वीं के छात्रों का रिजल्ट घोषित किया गया।
सेंट पीटर्स के दो छात्रों ने संयुक्त रूप से किया टॉप
नतीजे घोषित होने के साथ ही छात्रों के चेहरे खिल उठे, सेंट पीटर्स के 12 वीं के छात्र शिवम तिवारी और लक्ष्य भारद्वाज ने 98.75 फीसद अंक ने जिले में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर टॉप किया है।
सांकेतिक फोटो