आगरालीक्स… आगरा के मौसम का मिजाज बदल गया, धूप के बाद बारिश की बूंदों ने खुशनुमा मौसम कर दिया है, तेज हवाएं चल रही हैं, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 15 मई तक धूल भरी आंधी और बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आएगी।
रविवार को धूप से लोग परेशान रहे, गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया, दोपहर दो बजे के बाद मौसम बदलता गया, तेज हवाएं चलने लगीं, धूल भरी तेज हवाओं से वाहन चालकों को परेशानी हुई। दोपहर 2 30 बजे के बाद बूंदाबांदी होने लगी, शहर के कई क्षेत्रों में तेज बूंदाबांदी हुई, इससे सडक गीली हो गई। अभी तेज हवाएं चल रही हैं, बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट आई है।
15 मई तक आंधी और बारिश
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 15 मई तक आगरा में तेज आंधी और बारिश होगी, इससे तीन दिन तक लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी, इसके बाद धूप निकल आएगी। इन तीन दिनों में तापमान 40 डिग्री से नीचे जा सकता है।
आईएमडी का पूर्वानुमान
12-May 25.0 41.0 Mainly Clear sky
13-May 24.0 40.0 Partly cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm or Duststorm
14-May 25.0 40.0 Partly cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm or Duststorm
15-May 25.0 42.0 Partly cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm or Duststorm
16-May 26.0 42.0 Mainly Clear sky
17-May 26.0 41.0 Mainly Clear sky
18-May 26.0 41.0 Mainly Clear sky