आगरालीक्स ..आगरा के मोचा कैफे एंड रेस्टोरेंट में आबकारी विभाग का छापा, रेस्टोरेंट मालिक और मैनेजर पर मुकदमा, मैनेजर को किया अरेस्ट, कई ब्रांड की शराब की गई जब्त। रेस्टोरेंट में बिना लाइसेंस के शराब की बिक्री की जा रही थी।

आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित मोचा कैफे एंड बार में शनिवार रात को आबकारी विभाग की टीम ने छापा मारा। नीरेश पलिया जिला आबकारी अधिकारी ने मीडिया को बताया कि मोचा कैपफे एंड बार, फतेहाबाद रोड अवैध रूप से कई ब्रांड की शराब ग्राहकों को परोसी जा रही थी, इसके लिए लाइसेंस नहीं लिया गया था। टीम के पहुंचते ही खलबली मच गई, कैपफे में मौजूद लोगों को बाहर निकलने के बाद कार्रवाई की गई।
कई ब्रांड की शराब की जब्त
आबकारी विभाग की टीम ने मौके से हंड्रेड पाइपर, रेड लेबल, वैलेंटाइन, जैकब क्रीक बाइन, बकार्डी सहित कई ब्रांड की बीयर बिस्की और बाइन जब्त की हैं।
मैनेजर अरेस्ट, मुकदमा दर्ज
टीम ने शराब की बोतलों को जब्त कर लिया। मोचा कैपफे के स्वामी वंश कपूर और मैनेजर तजेंद्र सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है, मैनेजर को पुलिस को सौंप दिया, पुलिस पूछताछ कर रही है।