आगरालीक्स.. आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर दौडती कार में आग ल गई, कार की लपटें तेज होने पर कार सवारों ने कूद कर जान बचाई, कुछ ही देर में कार जलकर स्वाह हो गई।
सोमवार को नौहझील के गांव मानागढ़ी निवासी देवेंद्र चौधरी उर्फ छोटू मथुरा से अपनी वैगनआर में यमुना एक्सप्रेस वे पर होकर वापस लौट रहे थे। बाजना कट के पास अचानक कार से आग की लपटें निकलने लगी। देवेंद्र चौधरी जान बचाने के लिए कार की खिड़की खोल कर बाहर की ओर कूद गए। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई और जलकर स्वाह हो गई। सूचना पर पहुंचे पुलिस और एक्सप्रेस वे की रेस्क्यू टीम ने दमकल की मदद से आग को बमुश्किल काबू में किया।
फाइल फोटो