आगरालीक्स.. आगरा में एक के बाद एक कई जगह आग लगी, फैक्र्टी में आगरा के बाद एक रेस्टोरेंट के बगल में स्थित धर्माशाला के बाहर बिजली के मीटर से आग की लपटें उठने लगीं, इससे अफरा तफरी मच गई, स्थानीय लोगों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।
आगरा में सोमवार शाम को यमुना पार में एक केमिकल पफैक्ट्री में आग लग गई, देखते ही देखते पफैक्ट्री से आग की लपटें तेज होती गईं, स्थानीय लोगों के साथ दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया, समय से आग पर काबू पाने से बडा हादसा टल गया।
मीटर में लगी आग से अफरा तफरी
हरीपर्वत थाना क्षेत्र के दिल्ली गेट स्थित श्री सुंदरलाल जैन धर्मशाला के बाहर लगे मीटर में आग लग गई, कुछ ही देर में आग की लपटें बेकाबू होती गईं, इसके बगल में ही रेस्टोरेंट है, रेस्टोरेंट तक आग की लपटें न पहुंच जाएं, इस डर से लोग बाहर निकल आए। करीब 15 मिनट तक अफरा तफरी का माहौल रहा।
जामा मस्जिद के पास मार्केट में लगी आग
17 मई 2018 को आगरा में शुक्रवार रात दो बजे मनकामेश्वर से बिजली घर के लिए जाने वाले आगरा फोर्ट स्टेशन के बगल से जा रहे रोड पर बनी दुकानों में आग की लपटें बेकाबू हो गईं। ये दुकानें जामा मजिस्द के पीछे के हिस्से में बनी हुई हैं, कुछ ही देर में आग की लपटें बेकाबू हो गईं। आग की लपटों पर लोगों की नजर पडी, वे आग बुझाने में जुट गए।
बमुश्किल आग पर पाया काबू
आग की लपटें तेज होती गईं, एक के बाद एक दुकानें आग की चपेट में आ गईं, दमकल कर्मियों और पुलिस के साथ स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने के प्रयास किए। कई घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
कपडा मार्केट बीच
इन दुकानों के पास ही कपडा मार्केट है, कपडा मार्केट में पांच दर्जन से अधिक दुकानें हैं। आग की लपटें तेज होने पर लोगों की धडकने बढने लगी। कपडा मार्केट तक आग पहुंचने से बडा हादसा हो सकता था, इसके बाद आग पर काबू पाने में समस्या आती। आग में लाखों रुपये का माल जलकर स्वाह हो गया।
फाइल फोटो