आगरालीक्स ..आगरा में चेन स्नैचिंग, लूट और छेडखानी के लिए चौराहे पर लगे पैनिक बटन को दबा सकेंगे, यह आगरा के चौराहों जून में लग जाएंगे। अक्टूबर तक पूरे शहर में चौराहें पर पैनिक बटन लगाए जाने हैं।
आगरा में स्मार्ट सिटी के तहत आईटीएमएस (इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) का काम चल रहा है। इसमें सीसीटीवी के साथ शहर के 63 चौराहों पर पैनिक बटन लगाए जाएंगे। दीपावली से पहले पूरे शहर में व्यवस्था लागू करने का लक्ष्य रखा गया है।
इस तरह करेगा काम
63 जंक्शन ऐसे बनाए जा रहे हैं, जहां सबसे अधिक भीड़ रहती है। इन जंक्शनों पर लग रहे रेड लाइट के पोल पर पैनिक बटन लगाया जा रहा है। ये पैनिक बटन निगर निगम में बनाए जा रहे आईसीसीसी (इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर) से कनेक्ट किए जाएंगे। बटन दबाते ही कंट्रोल रूम और संबंधित थाना पुलिस के पास सायरन बजेगा। तत्काल पीड़ित के पास पुलिस पहुंचकर उसकी मदद करेगी।
पहले चरण में यहां लगेंगे पैनिक बजट
पहले चरण में हरीपर्वत सहित आगरा के चार चौराहों पर पैनिक बजट लगाए जाएंगे। आरके सिंह, नोडल अधिकारी, स्मार्ट सिटी का मीडिया से कहना है कि सुरक्षा के लिए पैनिक बटन के साथ 1200 सीसीटीवी भी लगाए जाएंगे।