आगरालीक्स.. भीषण हादसे में आगरा के तीन की मौत, फीरोजाबाद बाईपास पर वैगन आर कार को ट्रक ने मारी टक्कर, गाडी काटकर निकालने पडे शव। हादसे में तीन की मौत हो गई, ये तीनों आगरा के बताए जा रहे हैं और आगरा से वैगन आर से इटावा जा रहे थे।
शुक्रवार को फीरोजाबाद बाईपास पास पर आगरा से इटावा जा रही लाल रंग की वैगन आर को ट्रक ने चपेट में ले लिया। वैगन कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, ट्रक चालक मौके से भाग गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने वैगन आर में फंसे शवों को निकालने के प्रयास किए।
तीन की मौत
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वैगन आर को काटकर शवों को बाहर निकाला गया, हादसे में तीन की मौत हुई है, ये तीनों आगरा के बताए जा रहे हैं।
हादसे में विदेशी पर्यटक सहित तीन घायल
शुक्रवार सुबह टूरिस्ट कार में आगरा से यमुना एक्सप्रेस वे पर होकर दिल्ली एयरपोर्ट के लिए जा रहे थे। कार को चालक इकबाल निवासी अमरपुरा शाहगंज आगरा चला रहा था। यमुना एक्सप्रेस वे पर थाना नौहझील क्षेत्र में माइल स्टोन 62 के निकट चालक की झपकी में कार आगे चल रहे अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे में थियागो, एलिन और ड्राइवर इकबाल घायल हो गए। घायलों को कैलाश अस्पताल भर्ती कराया गया है।