आगरालीक्स ..आगरा में बिटिया टिंकल के हत्यारों के पुतले को हरीपर्वत चौराहे पर फांसी के फंदे पर लटका कर जस्टिक फॉर टिंकल की मांग की,कहा कि इस तरह की क्रूर वारदात करने वालों को फांसी से कम सजा नहीं मिलनी चाहिए, यह फांसी भी बीच चौराहे पर दी जाए, जिससे हमारे आस पास इंसान की शक्ल में रह रहे भेडिये इस तरह की घिनौनी वारदात करने के बारे में सपने में भी सोच नहीं सकें।
अलीगढ के टप्पल में ढाई साल की बिटिया टिंकल खेल रही थी, जल्लाद जाहिद उसे अपने घर ले गया और हत्या कर दी। बेटी के शव को कूडेदान में कपडें में लिपेट कर फेंक दिया। बिटिया टिंकल के हत्यारों को फांसी की सजा की मांग करते हुए शनिवार शाम को श्री बांके बिहारी वेलफेयर सोसायटी के संरक्षक डॉ मदन मोहन शर्मा सहित पदाधिकारियों ने हरीपर्वत चौराहे पर टिंकल हत्याकांड के मुख्य आरोपी जाहिद के पुतले को फांसी के फंदे पर लटकाया। सोसायटी के संरक्षक डॉ मदन मोहन शर्मा ने कहा कि प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार ने टिंकल हत्याकांड में तेज कार्रवाई करते हुए जाहिद सहित साजिश में शामिल चार लोगों को अरेस्ट कर लिया है, इनके खिलापफ पुख्ता सुबूत जुटाए जा रहे हैं। आगरा की फारेंसिक लैब में विसरा जांच के लिए भेजा गया है। हमें पूरा भरोसा है कि हत्यारों को फांसी की सजा मिलेगी लेकिन यह चौराहे पर दी जाए, इसके लिए लगातार मांग की जाएगी।