आगरालीक्स …आगरा के दो जाबांद सेना में अधिकारी बन गए, उन्होंने शनिवार को भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) की पासिंग आउट परेड (पीओपी) का। अंतिम पग भरते ही 466 युवा जांबाज लेफ्टिनेंट के रूप में भारतीय सेना का अंग बन गए। इसके अलावा 77 विदेशी कैडेट्स भी पासआउट हुए। परेड की सलामी दक्षिण पश्चिम कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ (जीओसी) चेरिश मैथसन ने ली। उन्होंने युवा जांबाजों को अनुशासन की सीख दी।
संकल्प ने सपना किया पूरा
सदर बाजार निवासी संकल्प राय भल्ला भी परैड में शामिल हुए, उनके परबाबा जीआर भल्ला और बाबा डीआर भल्ला भी सेना में अफसर थे, उनकी इच्छा थी कि सैन्य अफसर बनने की परिवार में परंपरा जारी रहे। इसी परंपरा को जीवित करने का संकल्प भी संकल्प राय ने लिया। सेंट अगस्टीन में 12वीं तक पढ़ाई करने के बाद संकल्प ने डीइआइ से बीटेक किया। इसके बाद सीडीएस की परीक्षा उत्तीर्ण किया। एकलौते बेटे संकल्प की पासिंग आउट परेड में माता- पिता तो गए ही, चाचा-चाची और रिश्ते की बहन भी पहुंचीं। बेटे को परेड में देख परिजनों का चेहरा खुशी से दमक उठा। पिता बोले, आज मेरा और परिवार का सपना साकार हो गया
लक्ष्य बनाकर की तैयारी

धांधूपुरा निवासी हरिनंदन सिंह किसान हैं। दो बेटे सनी और भरत हैं, तो एक बेटी अन्नू। जान मिल्टन पब्लिक स्कूल राजपुर चुंगी से सनी ने 12वीं तक पढ़ाई की। इसके बाद ग्रेजुएशन आगरा कॉलेज से किया। सीडीएस की परीक्षा पास करने के बाद सैन्य अकादमी देहरादून में प्रशिक्षण लिया। पिता हरिनंदन, मां सुमन, छोटा भाई भरत और बहन अन्नू पासिंग आउट परेड के लिए आगरा से पहुंचे।