आगरालीक्स.. आगरा के बडे कारोबारी ने खुद को गोली मार ली, उनकी हालत गंभीर है, इसके पीछे कारोबार में कर्जा बताया जा रहा है। कारोबारी का गंभीर हालत में नयति हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मैदा सूदी के कारोबार से जुडे थोक कारोबारी रमा शंकर अग्रवाल का बडा कारोबार है लेकिन पिछले कुछ समय से मंदी चल रही थी। परिवार ने भी साथ नहीं दिया, इससे कारोबार में देनदारी बढने लगी।
नयति हॉस्पिटल में भर्ती
दो दिन पहले कारोबारी रमा शंकर अग्रवाल को गंभीर हालत में नयति हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, उनके पेट में गोली लगी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कर्जा, देनदारी और परिवार की बेरुखी से परेशान होकर रमा शंकर अग्रवाल ने खुद को गोली मार ली। गोली उनके पेट में लगी है, डॉक्टरों ने अभी गोली नहीं निकाली है लेकिन खून अधिक बह गया है। इससे उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।