आगरालीक्स… आगरा के एक बडे डॉक्टर परिवार के डॉक्टर बेटे को अपनी डॉक्टर पत्नी पर शक हुआ, पत्नी जिससे बात करती थी, उसे मारने के लिए शार्प शूटर को सुपारी दे दी। हाईप्रोफाइल परिवारों में इस तरह के मामले बढ रहे हैं, देर रात पार्टी, दोस्तों के साथ मस्ती और पार्टनर को कम समय देने से इस तरह की घटनाएं होने लगी हैं। ऐसे तमाम मामले सामने आ रहे हैं, जहां शादी के कुछ दिन बाद ही पति पत्नी के बीच अलगाव हो रहा है। इसमें मोबाइल भी एक बडा कारण बनता जा रहा है।
आगरा पुलिस ने शनिवार को हडडी रोग विशेषज्ञ डॉ अनुभव अग्रवाल, शार्प शूटर सहित चार लोगों को अरेस्ट किया था। डॉ अनुभव पर आरोप है कि उन्होंने अपनी पत्नी के दोस्त की हत्या के लिए शार्प शूटर सतवीर को पांच लाख रुपये की सुपारी दी थी।
पांच साल पहले हुई शादी
डॉ अनुभव की पांच साल पहले शादी हुई थी, उनकी पत्नी भी डॉक्टर हैं। वह जिम जाने लगीं, यहां उनकी एक युवक से दोस्ती हो गई, मोबाइल पर बात होने लगीं, इसका अनुभव ने विरोध किया। इसके बाद भी उनकी डॉक्टर पत्नी का अपने दोस्त के साथ पफोन पर बात करना जारी रहा। इसके बाद उन्होंने युवक को रास्ते से हटाने के लिए शार्प शूटर को सुपारी दे दी।
ये है मामला
शनिवार को प्रेसवार्ता में एसएसपी जोगेंद्र सिंह ने बताया कि थाना सिकंदरा पुलिस ने शूटर सतवीर (निवासी निर्भया गढ़ी, थाना पचोखरा, फिरोजाबाद), रजत उर्फ रमाकांत (निवासी न्यू सुरक्षा विहार, ग्वालियर रोड), दीपक (निवासी नई आवादी, सोहल्ला सदर) और डा. अनुभव अग्रवाल बाग फरजाना, सिविल लाइंस, थाना हरीपर्वत को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी विकास (निवासी धनौली, थाना टूंडला, फिरोजाबाद) अभी फरार है। आरोपियों से एक रिवाल्वर, एक बाइक बरामद की है। वहीं जिस कैफे में बातचीत की गई, उसके सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी पुलिस को मिल गए हैं, जिसमें डा. अनुभव सतवीर से बात करते हुए नजर आ रहे हैं।