Tuesday , 16 June 2026
Home टॉप न्यूज़ IMA, Agra & SNMC, Agra Junior doctor on strike, Patient treated in ward & emergency only for 24 hours
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

IMA, Agra & SNMC, Agra Junior doctor on strike, Patient treated in ward & emergency only for 24 hours

155

आगरालीक्स.. आप बीमार हैं तो आगरा में निजी ​क्लीनिक और हॉस्पिटल में इलाज नहीं मिल सकेगा, सुबह छह से 18 जून सुबह 6 बजे तक निजी डॉक्टर हडताल पर हैं। सुबह जूनियर डॉक्टरों ने ओपीडी में काम ना करने का फैसला लिया है, जूनियर डॉक्टर वार्ड, ट्रॉमा सेंटर और इमरजेंसी में ही मरीजों का इलाज करेंगे।

नीलरतन सरकार मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एनआरएस अस्पताल) में मरीज की मौत के बाद पहुंची भीड ने दो जूनियर डॉक्टरों की पिटाई कर दी थी। इसके विरोध में देश भर में डॉक्टर और जूनियर डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए केंद्रीय कानून बनाए जाने की मांग की जा रही है। इसे लेकर 17 जून सुबह छह बजे से निजी ​चिकित्सक 24 घंटे की हडताल पर चले गए हैं, वे इस दौरान ओपीडी में मरीजों को नहीं देखेंगे, नए मरीज भी भर्ती नहीं किए जाएंगे। इमरजेंसी में गंभीर मरीजों को ही इलाज दिया जाएगा।
जूनियर डॉक्टरों ने काम बंद किया, नहीं होंगी जांच
सुबह जूनियर डॉक्टर एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में पहुंचे। उन्होंने आईएमए और कोलकाता में चल रही हडताल का समर्थन देते हुए ओपीडी में काम करने से इन्कार कर दिया। जूनियर डॉक्टर सोमवार को इमरजेंसी और वार्ड में ही मरीजों का इलाज करेंगे। वहीं, निजी चिकित्सकों की हडताल से पैथोलॉजी जांच और अल्ट्रासाउंड भी नहीं हो सकेंगे।
11 बजे से बैठक करेंगे चिकित्सक
कोलकाता प्रकरण को लेकर आईएमए के सदस्य चिकित्सकों को सुबह 11 बजे आईएमए भवन तोता का ताल पर एकत्रित होने के लिए कहा गया है। यहां ये बैठक करेंगे, इसमें डॉक्टरों की सुरक्षा पर चर्चा की जाएगी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Shooter OP- Lala Nephew Nikku Chaudhary sentenced to death in sister Poonam Chaudhary murder case

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में शूटर ओपी लाल के भतीजे निक्कू चौधरी को...

बिगलीक्स

Agra Live News: Process of Shifting Mazar from MG Road, Agra College start, Video

आगरालीक्स वीडियो ..आगरा में एमजी रोड पर आगरा कॉलेज के सामने की...

बिगलीक्स

Agra Traffic News Live: Traffic is smooth in Agra, Video

आगरालीक्स वीडियो देखें आगरा में ट्रैफिक कैसा चल रहा है कहां जाम...

बिगलीक्स

Agra Live News: Problem in Registry raises after Advocate & document writer on strike from today in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से बैनामे नहीं हो सकेंगे, ई पंजीकरण...

error: Content is protected !!