आगरालीक्स… आगरा विवि की पीएचडी की 1150 पीएचडी सीटों के लिए 27 जून से काउंसिलिंग शुरू होगी। यह छह जुलाई तक चलेगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को विवि की वेबसाइट पर 18 जून से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना है।
विवि की 1150 सीटों के लिए 23 फरवरी को प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी। इसमें सफल अभ्यर्थियों की 31 मई से आठ जून तक साक्षात्कार हुए। विवि ने लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के प्राप्तांक के आधार पर परीक्षाफल घोषित किया गया है। समन्वयक डॉ. संजीव कुमार का कहना है कि अभ्यर्थियों को पीएचडी काउंसिलिंग के लिए 18 जून से ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। पीएचडी प्रवेश परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थी पंजीकरण करा सकते हैं। 27 जून से विवि के खंदारी परिसर में काउंसिलिंग होगी। मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग में बुलाया जाएगा।
ये सीधे काउंसिलिंग में हो सकेंगे शामिल
विवि परिक्षेत्र के कॉलेज में स्थायी शिक्षक
नेट जेआरएफ
आंबेडकर विवि से एमफिल कर चुके अभ्यर्थी