आगरालीक्स.. आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर दौडती कार आग का गोला बन गई, कुछ ही देर में कार जलकर स्वाह हो गई। कार सवारों ने कूदकर जान बचाई।
मंगलवार सुबह विजय कुमार पुत्र हर्षवर्धन निवासी दिल्ली कार से परिवार के यमुना एक्सप्रेस वे से नोएडा से आगरा आ रहे थे। सुबह चार बजे यमुना एक्सप्रेस वे पर मथुरा के थाना सुरीर क्षेत्र में माइल स्टोन 90 के पास एक्सप्रेस वे पर दौडती कार से धुआं उठने लगा।
उन्होंने कार रोक दी और शोर मचाने लगे, परिजन कार से नीचे उतर आए। कुछ ही देर में आग की लपटें बेकाबू हो गईं, स्थानीय लोग और पुलिस पहुंच गई। कुछ ही देर में कार जलकर स्वाह हो गई।
दिल्ली से जा रहे थे भिंड
विजय कुमार अपने परिवार के साथ दिल्ली से भिडं जा रहे थे, कार में आग लगने के बाद उन्हें दूसरी गाडी से जाना पडा।