आगरालीक्स ..आगरा के रहने वाले दंपती की कार टूंडला पुल से अनियंत्रित होकर तीस फुट गहरी खाई में गिर गयी। सीट बेल्ट और बेलून से दोनों की जान बच गई।
नरायण डिग्री कॉलेज, शिकोहाबाद में डॉ. कुलदीप सक्सैना प्रोफेसर हैं। उनकी पत्नी डॉ. नीता सक्सैना बीडी जैन गल्र्स डिग्री कॉलेज की प्राचार्य हैं। बुधवार को तीन बजे प्रोफेसर दंपती स्विफ्ट कार से शिकोहाबाद से आगरा अपने घर जा रहे थे। हाईवे पर टूंडला रेलवे पुल से उतरते ही कार के सामने गाय आ गयी। कार अनियंत्रित होकर रोड से तीस फुट गहरी खाई में गिर गयी। चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोग आ गए। उन्होंने प्रोफेसर दंपती को बाहर निकाला।
सीट बेल्ट ने बचाई जान

प्रोफेसर दंपती सीट- बेल्ट लगाए थे। कार के बेलून खुल गए, जिससे उनकी जान सुरक्षित रही। डॉ. कुलदीप के सिर में गंभीर चोट आयी है। पत्नी के भी मामूली चोट है। पुलिस ने घायल दंपती को अस्पताल भेज दिया।