आगरालीक्स.. आगरा के आंबेडकर विवि के बाहर हेल्प डेस्क की लाइन में लगे छात्रों को तेज स्पीड कार टक्कर मारती हुई चली गई, हादसे में चार छात्र और एक छात्रा घायल हो गए। पुलिस ने कार सवारों को हिरासत में ले लिया।
आंबेडकर विवि के गेट नंबर दो पर हेल्प डेस्क है, इसके लिए छात्रों को विवि के बाहर लाइन में लगना पडता है। गुरुवार दोपहर 12 बजे छात्र-छात्राएं टोकन लेने के लिए लाइन में लगे थे। दो युवक आई-20 कार लेकर जा रहे थे। कार चालक ने क्लच की जगह एक्सीलेटर पर पैर रख दिया। इससे कार तेजी से आगे बढ़ गई। अंकित उसे नियंत्रित नहीं कर सका। कार ने चार छात्र और एक छात्रा को चपेट में ले लिया।
लोगों के साथ पुलिस ने पीछा किया, कार को सुल्तानगंज पुलिया चौराहे पर रोक लिया गया। पुलिस ने कार सवार दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया।
कांसेप्ट फोटो