
लायंस क्लब की शाखा सदस्य एक महिला ने 28 जून को आयोजित की गई दीवाज नाइट की वल्गर पार्टी पर सोशल मीडिया पर क्लब के बदरंग चेहरे को सामने रखा है। यह खबर स्थानीय खबर में प्रकाशित होने के बाद से खलबली मची हुई है। इसके अनुसार लायंस क्लब की एक शाखा द्वारा 28 जून को पार्टी आयोजित की गई। गोपनीय तरह से आयोजित की गई पार्टी में वल्गर ड्रेस पहले युवतियां उल्टी लटक कर युवकों को ड्रिंक सर्व कर रही थी, उनके साथ जाम से जाम लगने वालों में महिलाएं भी पीछे नहीं थी। हाईपिच म्यूजिक और लाइट में मदस्त होकर क्लब के सदस्य अपनी मर्यादाएं तक भूल गए, वे लडखडाने लगे तो ड्रिंक सर्व करी युवतियों के हाथ का सहारा लेकर हद पार करने में कई बार पिसल भी गए।
Leave a comment