आगरालीक्स…आगरा के श्रेय अग्रवाल ने 12वीं में किया टॉप, अलंकृता गर्ग, प्रशस्वी जैन, इनिका भी टॉपर्स में…10वीं में अर्नव भी छाए. सीआईएससीई का 10 वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (सीआईएससीई) की आईसीएसई कक्षा 10 और आईएससी यानी 12 वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया, आगरा में सीआईएससीई के 18 स्कूल हैं, इसमें करीब आठ हजार छात्र हैं इनका रिजल्ट घोषित किया गया है। इस बार आईसीएसई (10वीं) में 99.18 प्रतिशत रिजल्ट रहा तो वहीं आईएससी (12वीं) में 99.13 प्रतिशत छात्रों ने बाजी मारी. 12वीं में श्रेय अग्रवाल सेंट कानरेडस और अलंकृता गर्ग सेंट पैट्रिक्स कॉलेज 99.25 प्रतिशत अंक के साथ टॉपर रहे. परिणाम घोषित होते ही स्कूलों में खुशी का माहौल छा गया. स्टूडेंट्स अपने टीचर्स का आशीर्वाद लिया और फैमिली व दोस्तों के साथ मिठाई खिलाकर खुशी मनाई.आईएससी (12वीं) के टॉपर्स
प्रथम स्थान
99.25 प्रतिशत— श्रेय अग्रवाल, सेंट कॉनरेड स्कूल
99.25 प्रतिशत— अलंकृता गर्ग, सेंट पैट्रिक्स
द्वितीय स्थान
98.75 प्रतिशत — अनिरुद्ध जैन सेंट जॉर्जेज
98.75 प्रतिशत — नमन पटेल, सेंट कॉनरेड
तृतीय स्थान
98.25 प्रतिशत—नंदिनी अग्रवाल, सेंट कॉनरेड
98.25 प्रतिशत—नंदिनी अग्रवाल, सेंट एंथनीज
आईसीएसई (10वीं) के टॉपर्स
प्रथम स्थान
99 प्रतिशत— आंशी गर्ग, सेंट पैट्रिक्स
99 प्रतिशत— सात्विक पाठक, सेंट पीटर्स
द्वितीय स्थान
98.8 प्रतिशत — ओजस्वी गुप्ता सेंट एंथनीज
98.8 प्रतिशत — सृजन सहगल, सेंट पीटर्स
तृतीय स्थान
98.6 प्रतिशत—कृतिका सिंह, सेंट कॉनरेड
98.6 प्रतिशत—तेजस्व सिंह, सेंट कॉनरेड
98.6 प्रतिशत — अनुष्का पारोलिया, सेंट कॉनरेड
सेंट एंथॉनी जूनियर कॉलेज की प्रशस्वी जैन को आईएससी में मिले 97.75 प्रतिशत अंक
ISC Class 12 के परिणामों में St. Anthony's Junior College, Agra की हेड गर्ल प्रशस्वी जैन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए Best of Four के आधार पर 97.75% अंक प्राप्त किए हैं. प्रशस्वी को Political Science में 99 प्रतिशत, English और Psychology में 98—98 प्रतिशत, Commerce में 96 प्रतिशत, Economics में 95% और SUPW & Community Service में A (Qualified) है. प्रशस्वी आगरा के प्रतिष्ठित उद्योगपति एवं समाजसेवी श्री नरेश जैन की पौत्री हैं, जो ओसवाल बुक्स के फाउंडर एवं मैनेजिंग डायरेक्टर हैं तथा अनेक सामाजिक सेवा कार्यों से जुड़े रहे हैं। वह प्रशांत जैन एवं स्वाति जैन की सुपुत्री हैं। इस अवसर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए प्रशस्वी जैन ने कहा-यह रिजल्ट मेरे लिए केवल अंकों की उपलब्धि नहीं है, बल्कि इस बात का प्रमाण है कि एकेडमिक एक्सीलेंस और स्कूल लाइफ में पूर्ण भागीदारी – दोनों एक साथ संभव हैं. मैं अपने माता-पिता, अपने टीचर्स और St. Anthony's परिवार की हृदय से आभारी हूँ, जिन्होंने हर कदम पर मेरा मार्गदर्शन और प्रोत्साहन किया.
सेंट पीटर्स कॉलेज के छात्र अर्नव गर्ग को आईसीएसई 10वीं में 97 प्रतिशत अंक मिले हैं. अर्नव को इंग्लिश लैंग्वेज में 97, लिटरेचर इन इंग्लिश में 97, हिंदी में 94, हिस्ट्री, सिविक्स और ज्योग्राफी में 94, मैथ में 96, साइंस में 93, कम्प्यूटर में 100 प्रतिशत अंक मिले हैं.
इनिका ने भी किया नाम रोशन
सेंट पेट्रिक्स की छात्रा इनिका मोहिले ने 12वीं बोर्ड में 97.6 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं. इनकी मां का नाम रोशी मोहिले और पिता का नाम नितिन मोहिले है.