आगरालीक्स…………….., आगरा में शादी समारोह से लेकर संस्थाओं की पार्टी में वल्गर डांस का तडका लगाया जा रहा है। रात को शुरू होने वाली पार्टी देर रात तक चलती हैं। इसके लिए रसियन लडकियों की सबसे ज्यादा मांग है। वे वल्गर ड्रेस पहनकर गुलाब का फूल भेंट कर स्वागत करती हैं, उनका यह तरीका इतना अश्लीलता भरा होता है कि अपनी पत्नी के साथ चल रहे युवक से लेकर सीनियर सिटीजन भी नजर छिपाकर पीछे मुडकर देखते हैं, युवती को चेहरे से निहारते निहारते उसकी अश्लील अदाओं को देखने के लिए सिर कदमों में झुका देते हैं। इसके बाद सप्ताह भर इस तरह की पार्टी को लेकर चर्चाएं होती रहती हैं। पिछले दिनों भी एक शादी समारोह में ऐसा ही हुआ था। विदेशी युवतियों को वेलकम और ड्रिंक सर्व करने के लिए बुलाया गया। यह कल्चर शादी समारोह जैसे सार्वजनिक कार्यक्रम से लेकर संस्थाओं के कार्यक्रम तक पहुंच गए हैं। यह समाज के लिए घातक है। सार्वजनिक स्थान पर यह सब होने लगे तो लोगों की मानसिकता के बारे में सोचा जा सकता है। इस पर रोक लगनी चाहिए।
Leave a comment