आगरालीक्स…आगरा में तेज आंधी और बारिश बनकर आई मौत. पेड़ के नीचे खड़ा था युवक अचानक हुआ कुछ ऐसा कि चली गई जान, पेड़ भी आधा फट गया…
आगरा के बाह क्षेत्र में आंधी और बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई. 35 साल का यह युवक बारिश के दौरान पेड़ के नीचे खड़ा था तभी वह आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया. घटना से परिवार में कोहराम मच गया है. सूचना पर पुलिस पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.
घटना बाह के गांव राजारमपुरा में गुरुवार सुबह की हे. 35 वर्षीय महेश कुमार पुत्र रामस्वरूप निवासी धोबई एक नीम के पेड़ के नीचे खड़ा था. तेज हवाओं के साथ उस समय बारिश हो रही थी. तभी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई. बिजली गिरने से पेड़ भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर फट गया. सूचना पर भारी संख्या में परिवार के लोगों के साथ ग्रामीण पहुंच गए. परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक अपने पीछे पत्नी भावना और तीन छोटे बच्चों 11 साल का आयुष, 6 साल का कृष्णा और 4 साल की दीक्षा को छोड़ गया है.