आगरालीक्स.. आगरा के मेयर नवीन जैन को एआईसीएम का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। उन्हें आगरा में आयोजित अखिल भारतीय महापौर परिषद के राष्ट्रीय अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया।
आगरा के होटल होली डे इन में शनिवार को अखिल भारतीय महापौर परिषद के चुनाव हुए। चुनाव अधिकारी पूर्व महापौर सुभाष पटेल ने चुनाव प्रक्रिया शुरू की। परिषद के वर्तमान अध्यक्ष विवेक शेजवाकर ने महापौर नवीन जैन को अध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव रखा। मेयर नवीन जैन को सर्व सम्मति से अध्यक्ष चुन लिया गया। महापौर परिषद के अधिवेशन में देश के विभिन्न प्रदेशों से पहुंचे 85 महापौर शामिल हुए।
इन मुदृदों पर हुई चर्चा
बैठक में देश भर से आए महापौरों ने उनके अधिकारों को बढ़ाने के साथ साथ एक राष्ट्र, एक निकाय, एक नियमावली बनाए जाने पर जोर दिया गया। नगर आयुक्त को सीआर लिखे जाने पर भी महापौरों ने चर्चा की। महापौरों ने कहा कि जब तक महापौर मजबूत नहीं होंगे। तब तक नगर निकाय मजबूत नहीं होंगे।
इस दौरान मुख्य अतिथि केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि महापौर बुद्घजीवियों का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसलिए उनके लिए नामुमकिन कुछ भी नहीं है। बस उन्हें आलोचनाओं से नहीं डरना है। नगर क्षेत्रों में स्वच्छता का स्वरूप दिखना चाहिए। सरकार उनके साथ खड़ी है।