आगरालीक्स.. आगरा में मूसलाधार बारिश से बाढ जैसे हालात बन गए, बिजली घर चौराहे पर घुटनों पानी भर गया, लोग पानी में फिसल गए, वाहन फंस गए। मौसम विभाग का अनुमान है कि 31 जुलाई तक आगरा में तेज बारिश हो सकती है।
आगरा में शनिवार दोपहर में तेज बारिश हुई, इससे कई जगह जलभराव हो गया, शाम छह बजे शुरू हुई बारिश से बाढ जैसे हालात बन गए। करीब 40 मिनट तक हुई बारिश के बाद जगह जगह पानी भर गया, वाहन फंस गए। कॉलोनियों में नाले बैक मारने लगे, इससे लोग परेशान रहे।
बिजली घर चौराहे पर भरा पानी
बारिश का सबसे ज्यादा असर बिजली घर चौराहे पर देखने को मिला, बिजली घर चौराहे पर पुल के नीचे घुटनों के बराबर पानी भर गया, इससे रात तक पुल के नीचे से गुजरने में परेशानी हुई, लोगों को रिक्शा में बैठकर पुल को पार करना पडा।
36 एमएम हुई बारिश
शनिवार को 36 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है, दो बार में 30 से 40 मिनट के लिए हुई बारिश से हालात बिगड गए। बारिश अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान नीचे चला गया है।

31 जुलाई तक बारिश का पूर्वानुमान
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों तक लगातार बारिश होगी, लेकिन यह कुछ देर के लिए होगी, शाम के समय बारिश होने की संभावना है, 31 जुलाई तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।
