आगरालीक्स ..आगरा में हाई पिच म्यूजिक पर कैटवॉक करती मॉडल्स, ओपेरा मिस एंड मिसेज यूपी 2019 के फिनाले में मॉडल्स ने जजों के सवालों का बेबाकी से जवाब दिया। कई राउंड के बाद कंटेस्टेंट की धडकनें तेज हो गईं, रैंप से ओपेरा मिसेज रश्मि सेन गुप्ता और ओपेरा मिस मोनिका कुलश्रेष्ठ के नाम की घोषणा होते ही तालियों की गडगडाहट गूंजने लगी। ओपरा मिस और मिसेज का ताज पहनाया गया। कार्यक्रम को इवेंट कंपनी विंटेज एंटरटेनमेंट के आशीष अरोड़ा ने सँभाला।
आगरा के होटल रेडीसन ब्लू में रविवार को ओपेरा मिस एंड मिसेज यूपी 2019 कांटेस्ट का आयोजन किया गया। रैंप पर कैटवॉक करती मॉडल्स, एक के बाद एक कई राउंड के बाद जज हिंदी धारावाहिक के कलाकार शरहान सिंह नेक्स्ट इंडिया के डिजाइनर रणधीर सिंह ने मॉडल्स से सवाल किए। कॉन्टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया से आए ओपेरा मीडिया के अनुज कुलश्रेष्ठ और इवेंट डायरेक्टर अनू मलिक ने कहा कि ओपेरा मीडिया के 1 साल तक कॉन्ट्रैक्ट पर रहेंगी।
30 कंटेस्टेंट की तीन दिन की गई ग्रूमिंग
ओपेरा मिस एंड मिसेज यूपी 2019 30 युवतियों ने हिस्सा लिया। इन्हें तीन दिन ग्रूमिंग क्लास दी गई, इसके बाद युवतियों ने रैंप पर मॉडल्स के अंदाज में कैटवॉक किया।