आगरालीक्स ..आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसे में कंस्ट्रक्शन कंपनी के वाइस प्रेसीडेंट, उनकी पत्नी और बेटे की मौत, बेटी गंभीर। कार में करीब 34 लाख कैश मिला है।
सोमवार को नोएडा निवासी रतन प्रकाश (40) पुत्र दिनेश नारायण वाइस प्रेसीडेंट एप्को इंफ्राटेक, अपनी पत्नी आर्किटेक्ट शिल्पी सक्सेना (38) बेटा रित्विक (12) और बेटी राखी (16) को नोएडा से लखनऊ अपनी इनोवा कार से जा रहे थे, कार रतन प्रकाश चला रहे थे। सोमवार शाम को आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 72 फीरोजाबाद क्षेत्र में इनोवा अनियंत्रित होकर डिवाइडर में जा घुसी, भीषण हादसे की आवाज सुनकर यूपीडा के कर्मचारी और स्थानीय लोग आ गए। पुलिस ने इनोवा में फंसे लोगों को बाहर निकाला।
वाइस प्रेसीडेंट, पत्नी, बेटे की मौत, बेटी घायल
हादसे में एपको कंपनी के वाइस प्रेसीडेंट रतन प्रकाश, उनकी पत्नी शिल्पी की मौके पर ही मौत हो गई। बेटे रित्विक को सैफई में डॉक्टरों ने म्रत घोषित कर दिया, बेटी राखी गंभीर घायल है।
इनोवा से करीब 34 लाख कैश
हादसे के बाद मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी सिरसागंज संजय वर्मा, थाना प्रभारी निरीक्षक केशव दत्त शर्मा का मीडिया से कहना है कि म्रतकों की शिनाख्त के लिए गाडी में रखे सामान को चेक किया गया। इसमें लाल रंग के ब्रीफकेस में में दो-दो हजार के नोट एवं पांच-पांच सौ के मिलाकर कुल 33 लाख 94 हजार 835 रुपये की नकदी मिली है। इसके साथ ही मोती की माला व एक घड़ी, मोबाइल फोन एवं चार्जर के साथ अन्य सामान मिला है। परिजनों को सूचना दे दी है, उन्हें कैश सहित अन्य सामान सौंप दिया जाएगा।