आगरालीक्स.. आगरा में भारता माता की मूर्ति, दीवानी चौराहे के पास खुली मॉडल शॉप को डीएम के आदेश पर बंद कर दिया गया। डीएम एनजी रवि कुमार ने शिकायत मिलने के बाद मॉडल शॉप को बंद कराने के आदेश दिए थे, इस मामले में आबकारी विभाग से रिपोर्ट मांगी गई है, रिपोर्ट के आधार पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
आगरा के दीवानी चौराहे पर भारत माता की मूर्ति है, यहां मॉडल शॉप खुल गई है। इसका विरोध किया जा रहा था, आरटीआइ से सूचना मांगने के साथा ही संगठनों और अधिवक्ताओं ने मॉडल शॉप का विरोध किया था। इस मामले को मॉनीटरिंग सेल की बैठक में रखा गया। इस पर डीएम एनजी रवि कुमार ने आबकारी अधिकारी नीलेश पारिया को मॉडल शॉप बंद कराने के आदेश दे दिए।
रिपोर्ट आने तक बंद कराई गई मॉडल शॉप
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार डीएम एनजी रवि कुमार ने मॉडल शॉप को लेकर मिली शिकायत की जांच के लिए आबकारी अधिकारी को आदेश दिए हैं। रिपोर्ट आने तक मॉडल शॉप को बंद करा दिया गया है।