आगरालीक्स ..आगरा में आधार कार्ड के लिए आधार सेवा केंद्र खुल गया है। अब नए आधार कार्ड और कार्ड में संशोधन के लिए लंबी लाइन में नहीं लगना पडेगा, यह केंद्र आगरा के संजय प्लेस स्थित कापेर्ट पार्क, जीजी नर्सिंग होम के सामने स्थित बिल्डिंग के द्वितीय तल पर खोला गया है। यहां सुबह 9 .30 बजे से शाम छह बजे तक आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं और संशोधन किया जा रहा है। यह दिल्ली के बाद दूसरा केंद्र है।
आगरा में आधार कार्ड बनवाने और संशोधन के लिए लोगों को रात में ही लाइन में लगना पड रहा था। आधार कार्ड बनवाने वालों की संख्या लगातार बढ रही थी, लोगों को हो रही समस्या के बाद यूआईडीएआई द्वारा आगरा में आधार सेवा केंद्र खोला गया है, यह दिल्ली के बाद दूसरा केंद्र है।
80 लोगों के बैठने की व्यवस्था
केंद्र में आठ काउंटर बनाए गए हैं, यहां 80 लोगों के बैठने की व्यवस्था है, जिससे लोगों को आधार कार्ड बनवाने में परेशानी नहीं आए, इस केंद्र पर कार्ड में संशोधन भी किया जा रहा है।