आगरालीक्स ..आगरा में नए कानून के तहत तीन तलाक का पहला मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने तीन तलाक देने वाले शौहर को अरेस्ट किया।
आगरा के हरीपर्वत के खंदारी निवासी फरीन का निकाह सात माह पहले लोहामंडी के नौबस्ता निवासी जमीरउद्दीन से हुआ था। जमीरउद्दीन ने बताया कि जमीर रिश्ते में उसका ममेरा भाई है। अपनी मर्जी से निकाह किया था। एक माह बाद ही जमीर उसके साथ मारपीट करने लगा। दहेज को लेकर शौहर और ससुरालीजन भी उत्पीड़न करने लगे। उसे जानवरों की तरफ पीटा जाता। 20 दिन पहले पति ने उसे तीन तलाक बोल दिया। दूसरे दिन उसे जबरन दीवानी लेकर गया। वहां उससे किसी कागज पर हस्ताक्षर भी कराए और उसे छोड कर चला आया। दो दिन सड़क पर भटकती रही, हिम्मत जुटाकर उसने घरवालों को पूरा मामला बताया। गरीबी के कारण परिजन केस लड़ने की स्थिति में भी नहीं थे। रविवार सुबह पीड़िता महिला थाने पहुंची। वहां उसकी बात किसी ने नहीं सुनी तो वह आइजी ऑफिस पहुंच गई। वहां से उसे हरीपर्वत थाने भेज दिया। इंस्पेक्टर हरीपर्वत प्रवीन कुमार मान ने उससे बातचीत की। पुलिस के साथ लोहामंडी थाने भेजा, यहां उसकी तहरीर पर नए अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पति के साथ ही सास, ननद समेत पांच अन्य ससुरालीजन को नामजद किया है। पुलिस ने आरोपित पति की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। तीन तलाक देने वाला अभियुक्त पति जमीरुद्दीन उर्फ छोटू पुत्र जरूफ़ुद्दीन उर्फ भोलू निवासी खाती पाड़ा थाना लोहामंडी जनपद आगरा को थाना लोहामंडी पुलिस द्वारा किया गिरफ्तार किया। ।