आगरालीक्स ..आगरा के पालीवाल पार्क में 15 सितंबर से शुल्क लगने जा रहा है, इसका विरोध शुरू हो गया है। स्थानीय लोगों के विरोध करने के बाद मेयर और विधायक भी पालीवाल पार्क में शुल्क लगाने के विरोध में आ गए हैं। मगर, जिला उद्यान अधिकारी का कहना है कि 15 सितंबर से पालीवाल पार्क में शुल्क लगना शुरू हो जाएगा।
आगरा के पालीवाल और शाहजहां पार्क में प्रवेश निशुल्क है लेकिन 15 सितंबर से पांच और 10 रुपये शुल्क लगने जा रहा है। वहीं, एक महीने के लिए , 100 रुपये प्रति व्यक्ति तीन महीने के लिए 200 रुपये छह महीने के लिए 300 रुपये और 12 महीने के लिए 500 रुपये (पास बनवाने के दौरान आइडी और एड्रेस प्रूफ साथ रखना होगा) रखा गया है। 15 सितंबर से पास से ही प्रवेश मिलेगा।
यह है कहना
मेयर नवीन जैन का कहना है कि पालीवाल पार्क में प्रवेश शुल्क नहीं लगने दिया जाएगा, 15 अगस्त के बाद अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी। यह गलत निर्णय है।
विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल का कहना है कि पालीवाल पार्क शहर को विरासत में मिला है, किसी विभाग ने इसे नहीं बनवाया है, यहां प्रवेश शुल्क नहीं लगने दिया जाएगा।
उद्यान विभाग 15 सितंबर से शुल्क लेने पर अडा
मीडिया से जिला उद्यान अधिकार कौशल कुमार नीरज का कहना है कि सभी की सहमति से पार्क में प्रवेश शुल्क लगाने का निर्णय लिया गया है। इस शुल्क से मिलने वाले पैसे से पार्क में सुविधाएं बढाई जाएंगी। 15 सितंबर से प्रवेश शुल्क लागू होगा।