आगरालीक्स ..आगरा की तरफ आ रही ट्रेन में बैग छीनकर भाग रहे बदमाशों ने मां बेटी को धक्का दिया था, इससे उनकी मौत हो गई, मोबाइल से रेलवे पुलिस ने पांच बदमाशों को पकड लिया।
आगरा में तीन अगस्त को निजामुद्दीन त्रिवेंद्रम सेंट्रल सुपरफास्ट एक्सप्रेस निजामुद्दीन एक्सप्रेस के एस-2 कोच में पश्चिम बंगाल दुर्गपुर निवासी मीना अपनी बेटी मनीषा और बेटे आकाश के साथ सफर कर रहीं। उन्हें अपनी बेटी मनीषा का कोटा में कोचिंग सेंटर में एडमिशन करना था। वृंदावन रोड रेलवे स्टेशन से दो किलोमीटर पहले मथुरा में बैग लूटकर भागते बदमाशों को पकडने में मां बेटी की मौत हो गई थी।
बदमाशों ने मारा था धक्का
पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि वो महिला से बैग छीनकर भाग रहे थे। मीना और उनकी बेटी मनीषा बदमाशों से बैग बचाने के लिए भिड़ गईं थीं। खींचतान हुई । इसी दौरान बदमाशों ने खुद को बचाने के लिए मां-बेटी को ट्रेन से धक्का मार दिया है, इससे मां बेटी की मौत हो गई थी।
ऐसे पकडे गए बदमाश
बुधवार को चार बदमाश पकड लिए गए। एसपी रेलवे जोगिंदर सिंह का कहना है कि मीना से जो मोबाइल लूटा गया था उसके जरिए बदमाश पकड़े गए हैं। पुलिस ने जयपुर के मालवीय नगर निवासी प्रदीप, लक्ष्मीनगर मथुरा का राजू गोस्वामी, भरतपुर का सुखवीर, हरलालपुरा आगरा का नंदकिशोर और रिफाइनरी रांची बांगर निवासी देवकी को अरेस्ट किया है। इन बदमाशों ने चार पैसेंजरों से लूटपाट करने की बात स्वीकार की है। फिरोजाबाद की महिला से लूटे गए कैश में से 26,500 रुपये भी बरामद हो गए हैं।