आगरालीक्स …आगरा की डॉ तोषी शर्मा को अमेरिका की यूनिवर्सिटी आफ कॉनेक्टिकट ने रेजीडेंट अवार्ड दिया है, उन्होंने कैंसर मरीज की इच्छा पूरी की, मरीज के अंतिम चार दिन यादगार बना दिए। मरीज का जन्मदिन मनाया, लाइफ सपोर्ट हटाने के दो घंटे बाद मौत हो गई।
आगरा के आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ डीवी शर्मा की बेटी डॉ तोषी शर्मा यूनिवर्सिटी आफ कॉनेक्टिकट (यूकोन) में इंटरनल मेडिसिन में रेजीडेंट डॉक्टर हैं। हॉस्पिटल में एक मुंह के कैंसर मरीज, जिसकी आवाज जा चुकी थी, उसका चार दिन बाद जन्मदिन था लेकिन सांसें चलती रहीं इसकी उम्मीद खत्म हो गई थी। कैंसर मरीज ने एक पेपर पर लिखकर कहा कि उसका चार दिन बाद जन्मदिन है, उसे किसी तरह से चार दिन जिंदा रखा जाएगा। उम्मीद बहुत कम थी, ऐसे में रेजीडेंट डॉक्टर तोषी शर्मा ने मरीज की मां से बात की, डॉक्टर और हॉस्पिटल के स्टाफ को कैंसर मरीज को चार दिन जिंदा रखने केलिए तैयार कर लिया।

सुबह मनाया जन्मदिन, दो घंटे बाद मौत
कैंसर मरीज को लाइफ सपोर्ट पर रखा गया, शनिवार सुबह कैंसर मरीज के जन्मदिन को मनाने के लिए रूम को सजाया गया, उनका पसंदीदा चॉकलेट केक मगाया, उनके परिजन और पूरे स्टाफ ने मिलकर कैंसर मरीज का जन्मदिन मनाया, उन्होंने भी दिल खोलकर अपने अंतिम जन्मदिन का आनंद लिया, साइलेंट किस दी, बर्थडे सेलीब्रेशन खत्म होने के बाद लाइफ सपोर्ट सिस्टम हटा दिया गया। दो घंटे बाद मरीज की मौत हो गई। डॉ तोषी शर्मा को एक्स्ट्राआडिनरी काम करने के लिए रेजीडेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।
डॉ तोषी से जब पूछा गया कि क्या यही इंसानियत है, उन्होंने कहा इस सवाल का जवाब चॉकलेट केक की तरह आसान है।