आगरालीक्स ..आगरा में सीसीटीवी से आगरा के यातायात पर नजर रखी जाएगी, इसके लिए आगरा के 42 चौराहों पर 800 कैमरे लगाए जा रहे हैं, इनका ट्रायल शुरू हो गया है। नगर निगम में स्मार्ट सिटी कार्यालय से चौराहें पर लगाए गए सीसीटीवी का ट्रायल चेक किया गया। अभी हरीपर्वत, सूरसदन सहित चार चौराहों पर सीसीटीवी लगाए हैं।
आगरा में यातायात सबसे बडी समस्या है, चौराहों से लेकर बिजी मार्केट और कॉलोनी में जाम लग रहा है। इससे निजात पाने के लिए प्रयास चल रहे हैं। ऐसे में स्मार्ट सिटी के तहत इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम डेवलेप किया जा रहा है। इसके तहत शहर के चौराहों पर सीसीटीवी लगाए जा रहे हैं, शहर के 42 चौराहों पर 8000 सीसीटीवी लगाए जाने हैं, इन सीसीटीवी को एक साथ जोडा जा रहा है। इसके बाद चौराहों पर यातायात के हालात देखे जा सकेंगे, किसी चौराहे पर जाम लगा हुआ है तो वहां यातायात पुलिस को जाम खुलवाने के लिए लगाया जाएगा। चौराहे के वैकल्पिक मार्गों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।