आगरालीक्स… आगरा में सोलर एनर्जी से 3.2 मेगावाट बिजली पैदा होगी, पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल से ताजगंज व उसके आसपास के क्षेत्रों में हर दिन 3.2 मेगावाट एनर्जी पैदा की जाएगी। इसकी आपूर्ति पूरे क्षेत्र में होगी। आगरा स्मार्ट सिटी में बिजली के बिल को कम करने के लिए सरकारी कार्यालय में सोलर एनर्जी का प्रयोग किया जाएगा। इसके लिए एक निजी कंपनी से टाइअप होने जा रहा है। कंपनी के साथ मिलकर सोलर एनर्जी प्लांट लगाया जाएगा।
एशिया स्मार्ट सिटी अवार्ड
सीएमओ एशिया की ओर से शुक्रवार को सिंगापुर शहर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 15 देशों से दो सौ प्रतिनिधियों ने भाग लिया। पीपीपी मॉडल पर हेल्थ केयर सेंटर के निर्माण पर नगरायुक्त अरुण प्रकाश को एशिया स्मार्ट सिटी एक्सीलेंस अवार्ड और एक्सीलेंस इन लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित किया गया। आगरा स्मार्ट सिटी के तहत शहर में दस हेल्थ केयर सेंटर बनाए जाएंगे। लोगों को स्मार्ट हेल्थ कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे।