आगरालीक्स.. रेलवे स्टेशन से एक साल की बच्ची को महिला उठा कर ले गई।
20 अगस्त को अलीगढ रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म न0 4 पर एक महिला श्रीमती मालती पत्नी झम्मनलाल गुप्ता नि0 नयाबास थाना सुरीर जिला मथुरा अपने मायके गंगीरी से दिल्ली जाने के लिये रेलवे स्टेशन अलीगढ़ जंक्शन आई और प्लेटफ़ॉर्म न0 4 पर गोमती एक्सप्रेस का इंतंज़ार कर रही थी कि एक अज्ञात महिला जो मालती देवी की बच्ची को खिलाने लगी।खिलाते-खिलाते कुछ ही समय में बच्ची को लेकर चली गई।
बच्ची की उम्र 01 वर्ष 15 दिन है गुलाबी बनियान व आसमानी कच्छी पहने है बच्ची को ले जाने वाली महिला साड़ी पहने है और काजल लगाए है, रंग साँवला है।कृपया आप सभी से अनुरोध है कि सभी तलाश करें।
यदि किसी को कोई जानकारी मिलती है तो तत्काल निम्नलिखित फोन नम्बर पर अवगत कराएं।
9454404420
9412228881
8218647856
7839866672
PRO/मीडिया सेल
जीआरपी,आगरा