आगरालीक्स ..द इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेट्री ऑफ इंडिया कि रिजल्ट में आगरा के छात्र की 17 वीं रैंक आई है। द इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेट्री ऑफ इंडिया ने रविवार को सीएस फाउंडेशन, एक्जीक्यूटिव व प्रोफेशनल का परिणाम जारी कर दिया। रजरई शमसाबाद रोड निवासी पीयूष असरानी ने ऑल इंडिया में 17वीं रैंक प्राप्त कर जिले में टॉप किया। दूसरे स्थान पर अदिति बंसल व तीसरे पर गोपाल अग्रवाल रहे।
पीयूष का कहना है कि अगर मन लक्ष्य तय कर लें और उस दिशा में ईमानदारी से प्रयास करें। उन्होंने अपनी सफलता के लिए पिता शंकरलाल असरानी व मां ममता असरानी को श्रेय दिया है।