आगरालीक्स.. आगरा में पॉलीथिन देने पर छोटे दुकानदारों से जुर्माना वसूला जा रहा है लेकिन पॉलीथिन सप्लायर पर कार्रवाई नहीं हो रही, सूचना पर मारे गए छापे में 1100 किलो पॉलीथिन जब्त की गई है।
आगरा में पॉलीथिन के इस्तेमाल पर रोक है, नगर निगम द्वारा पॉलीथिन का इस्तेमाल करने वालों दुकानदारों पर कार्रवाई की जा रही है लेकिन पॉलीथिन की आपूर्ति ना हो, इसके लिए कोई काम नहीं किया जा रहा है। मंगलवार को एक सूचना पर वाणिज्य कर विभाग की टीम ने यमुना पार क्षेत्र की फैक्र्टी में छापा मारा, टीम ने फैक्र्टी से 1100 किलो पॉलीथिन जब्त की है। टीम द्वारा पूछताछ की जा रही है, नगर निगम को भी सूचना दी गई है।