आगरालीक्स.. आगरा से योगी सरकार में राज्यमंत्री बने डॉ जीएस धर्मेश ने विवादित बयान दिया है, उन्होंने कहा कि बहन मायावती बिजली का तार हैं जो भी उसे छूता है वह खत्म हो जाता है।
बुधवार को सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता में समाज कल्याण राज्यमंत्री डॉ जीएस धर्मेश ने कहा कि बहन मायावती बिजली का वह तार हैं जो भी उसे छूता है वह खत्म हो जाता है। समाजवादी पार्टी और बसपा का हाल के लोकसभा में हुआ चुनावी गठबंधन इसका उदाहरण है। इसमें बहन मायावती ने दलितों का वोट सपा को नहीं दिलवाया, जबकि सपा का वोट हासिल करके अपनी सीटें बढ़ा लीं।
उन्होंने कहा कि आगरा में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू किया जाएगा। खस्ताहाल हॉस्टलों की हालत में सुधार किया जाएगा नए वस्तुओं का निर्माण भी करवाया जाएगा।
कांशीराम की मौत संदिग्ध
समाज कल्याण मंत्री डॉ. जीएस धर्मेश ने कहा है कि कांशीराम की मौत संदिग्ध हालात में हुई थी, उनकी मौत की सीबीआई जांच होनी चाहिए। मैं मुख्यमंत्री से मिलकर इसकी मांग करूंगा।