आगरालीक्स.. आगरा में सेरेब्रल पॉल्सी यानी जन्मजात विकलांगता से पीडित बच्चों के लिए फ्री कैंप लगाया जा रहा है। गार्गी रिहेबिलिटेशन सेन्टर आगरा एवं त्रिशला फाउंडेशन, इलाहबाद के संयुक्त तत्वावधान में सेरेब्रल पॉलसी, जन्मजात विकलांगता एवं बच्चों की हड्डी से सम्बंधित रोगों पर निशुल्क शिविर का आयोजन 15 सितम्बर को किया जा रहा है। शिविर सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक गार्गी रिहेबिलिटेशन सेन्टर 575 लेक्टर 12 डी, सेन्ट्रल जेल रोड आवास विकास सिकन्दरा पर आयोजित किया जाएगा। जिसमें चंडीगढ़ के अस्थी रोग विशेषज्ञ डॉ. जेके जैन व बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विशला त्रिपाठी परीक्षण करेंगे।
शिविर में जिसमें विशेष तौर पर बच्चों को बैठने, खड़े होने व चलने में असमर्थ होना, हाथ व पैरों का अधिक अकड़ना व ढीले होना, मेनिन्गोमाइलोसील से पीड़ित, बच्चे का हाथों व पैरों में तिरछापन या छोटापन, घुटने झुके हुए व हाथों का कम काम करना, बोलने की समस्या आदि का परीक्षण आधुनिक तकनीकों द्वारा व इलाज किया जाएगा। डॉ. विशाल ने बताया कि शिविर के बाद भी निर्धन परिवार के बच्चों को निशुल्क चिकित्सा प्रदान की जाएगी।