आगरालीक्स ..आगरा में डॉक्टर की डिग्री भी किराए पर उठाई जा रही हैं, एसएन के पूर्व सीनियर रेजीडेंट अब बुलंदशहर में हैं, उनके पंजीकरण नंबर से आगरा में धर्मेंद्र कुमार प्रैक्टिस कर रहे हैं, दोनों में से किसका रजिस्ट्रेशन सही है, इसकी स्वास्थ्य विभाग जांच कर रहा है।
डीएम एनजी रवि कुमार से की गई शिकायत में कहा गया है कि धर्मेद्र कुमार पुत्र कम प्रसाद जिला सिवान, बिहार के रहने वाले हैं। वे राजनगर कॉलोनी, शाहदरा में रह रहे हैं और धर्मेद्र कुमार पटेल के नाम से यमुना पार के अस्पतालों में मरीजों का इलाज कर रहे हैं। मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआइ) यूपी में 2013 में पंजीकरण संख्या 64345 है, उन्होंने केजीएमसी, लखनऊ से 2011 में एमबीबीएस किया है। वहीं, डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि से मधुमेह देखभाल में 2013 में प्रशिक्षण लिया है।
एसएन के ईएनटी विभाग में रहे हैं एसआर
डॉ. धर्मेद्र कुमार पुत्र श्रीराम निवासी गांव सेंदा, बुलंदशहर ईएनटी सर्जन हैं। वे बुलंदशहर में प्रैक्टिस कर रहे हैं। उनका एमसीआइ यूपी में साल 2013 में पंजीकरण संख्या 64345 दर्ज है। उन्होंने एलएलएन मेडिकल कॉलेज, इलाहाबाद से 2013 में एमबीबीएस किया है। वहीं, 2017 में एमएस किया है। इसके बाद वे आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के ईएनटी विभाग में एसआर रहे हैं, यह मामला चर्चा में बना हुआ है, उसी दौरान उन्होंने हॉस्पिटल के पंजीकरण के लिए अपनी डिग्री दे दी, इस डिग्री पर अन्य लोग भी प्रैक्टिस कर रहे हैं। सीएमओ डॉ मुकेश वत्स का मीडिया से कहना है कि
एक ही पंजीकरण से दो जिलों में प्रैक्टिस की जांच के लिए कमेटी गठित की है। डॉ. धर्मेद्र कुमार को शनिवार को दस्तावेजों के साथ बुलाया है।