आगरालीक्स.. आगरा में बडी कार्रवाई, पेठा बनाने वाले कारखाने में कोयले की भटठी जलाने पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। भटठी भी नष्ट करा दी है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नगर निगम की टीम ने गुरुवार को राजा की मंडी गली रंगरेजान में निरीक्षण किया, यहां कोयले की भटठी पर पेठा बन रहा था, जबकि एनजीटी के आदेश से 80 किलोमीटर के क्षेत्र में कोयला जलाने पर प्रतिबंध है। नगर निगम की टीम ने पेठा कारखाना संचालक राहुल कुमार से एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है और भटठी नष्ट करा दी। कराई गई।
पशु बांधने पर जुर्मान
नगर निगम की टीम ने रामनगर पुलिया, किदवई पार्क, शाहगंज, काजीपाड़ा में दस अवैध तबेलों पर कार्रवाई की, इनसे 59,250 रुपये जुर्माना वसूला गया।