आगरालीक्स.. आगरा के शू एक्सपोर्टर पूरन डाबर के घर से चोरी करके नौकर ने एकाउंट में एक करोड रुपये जमा कर दिए, 40 लाख का मकान और एक कार खरीद ली। इस मामले में पुलिस ने चार्ज शीट लगाते हुए चोरी के आरोपी नौकर विवेक मेहतो निवासी दरभंगा बिहार के छह बैंक खाते फ्रीज किए हैं, इन खातों में एक करोड से अधिक रकम है, इन्हें केस प्रोपर्टी बनाया गया है।
आगरा के शू एक्सपोर्टर पूरन डाबर निवासी भरतपुर हाउस ने अपने घर के काम करने के लिए दरभंगा, बिहार निवासी विवेक मेहतो को रखा था, वह उनके घर पर ही रहता था। कई साल बाद भी अपने घर छुटटी कर गया, इसी साल जुलाई में शू एक्सपोर्टर को घर में बंदूक ना मिलने पर शक हुआ, घर में छानबीन की गई तो कैश भी गायब था। इस मामले में शू एक्पोर्टर पूरन डाबर ने नौकर पर घर से बंदूक सहित कैश चोरी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया।
जेल में है नौकर, करोडों की संपत्ति
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हरीपर्वत पुलिस ने इस मामले में नौकर विवेक मेहतो और उसके भाई के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट पेश की है। इस मामले में केस डायरी में नौकर के छह बैंक खाते पफ्रीज किए गए हैं, इन खातों में एक करोड रकम जमा है, उसने 40 लाख का मकान बनाया है, एक कार भी खरीदी है, यह सभी शू एक्सपोर्टर के घर से धीरे धीरे चोरी की गई रकम से बनाए जाने का जिक्र केस डायरी में किया गया है।इसे केस प्रोपर्टी बनाया गया है, यह शू एक्सपोर्टर को मिल सकती है, इसके लिए विधिक राय ली जा रही है।