आगरालीक्स ..आगरा में सिंथेटिक खोआ मावा बनाने की फैक्ट्री पर छापा, एफएसडीए की टीम ने छापा मारकर 50 किलो खोआ जब्त किया है। इसे सिंथेक्टिक मिल्क पाउडर और रिफाइंड से तैयार किया जा रहा था।
आगरा में त्योहार के साथ ही दूध और मावा की मांग बढ गई है, ऐसे में सिंथेटिक मावा और दूध तैयार हो रहा है। गुरुवार को एफएसडीए की टीम ने आगरा रोड शमसाबाद में एक कारखाने में छापा मारा, कारखाने में चार भटिटयों पर मावा बन रखा था, टीम को मौके से 50 किलो मावा मिला है।
सिंथिटेक दूध पाउडर और रिपफाइंड से बन रहा मावा
टीम को बडी मात्रा में सिंथेटिक मिल्क पाउडर और रिफाइंड जब्त किया है। फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है, छापे में संचालक पकड में नहीं आया है।