आगरालीक्स.. आगरा के अंबेडकर विवि के कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अखिलेश चौधरी को निलंबित कर दिया है, उनके एक अक्टूबर से पुलिस कस्टडी में होने का हवाला देते हुए विवि प्रशासन ने कर्मचारी संघ अध्यक्ष अखिलेश चौधरी को सस्पेंड करने के आदेश दिए हैं।
विवि द्वारा जारी किए गए आदेश में मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रशासनिक विभाग में कार्यरत अखिलेश चौधरी निवासी अर्जुन नगर एक अक्टूबर से विवि नहीं आ रहे हैं, उन्हें दिल्ली पुलिस पकड कर ले गई है, उनके पुलिस कस्टडी में होने पर निलंबित कर दिया गया है।