आगरालीक्स.. आगरा से अब पाकिस्तान के लिए डाक नहीं जाएगी, डाक विभाग ने पाकिस्तान की डाक बुकिंग बंद कर दी है। डाक सेवा के पोस्टमास्टर जनरल अंबेश उपमन्यु ने सभी निर्देश दिए हैं कि पाकिस्तान जाने वाली डाक की बुकिंग न करें। पाकिस्तान एक भी डाक नहीं जाएगी।
23 अगस्त 2018 को पाकिस्तान ने भारत आने वाली डाक बंद कर दी। साथ ही भारत से जानी वाली डाक भी लेना बंद कर दिया। इसकी जानकारी भारत को नहीं दी गई। डाक विभाग की बुकिंग लौटने लगीं तो डाक भवन, दिल्ली को जानकारी दी गई। पाकिस्तान ने भारत की डाक बुकिंग बंद कर दी है। डाक भवन, दिल्ली से 18 अक्तूबर को निर्देश जारी किए गए। इसमें पाकिस्तान जाने वाली प्रत्येक डाक की बुकिंग तत्काल प्रभाव से बंद करने के निर्देश दिए गए। आगरा रीजन में व्हाट्सएप पर संदेश मिलते ही इस कार्रवाई को अमल में लाया गया। 18 अक्तूबर के बाद से डाक विभाग के आगरा रीजन में पाकिस्तान की डाक बुकिंग बंद है।