आगरालीक्स.. आगरा में सटटा और जुआरियों पर शिकंजा, क्राइम ब्रांच ने क्रिकेट के बुकी जॉली के घर दबिश दी। पुलिस को कुछ नहीं मिला। वह फरार हो गया था।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एसएसपी बबलू कुमार ने बुकियों को पकडने के लिए थाना प्रभारियों को टार्गेट दिया है। एक दर्जन को चिन्हित किया गया है। पुलिस ने शनिवार रात को जॉली के घर दबिश दी है। अभी तक पुलिस की टीम उसके घर नहीं पहुंची थी। उसका नाम भी सुर्खियों में नहीं था। कहा गया है कि जुआ-सट्टा की पुष्टि हो गई तो चरित्र पंजिका पर उल्लेख कर देंगे।