आगरालीक्स… आगरा में इंटरनेट सेवा सुबह छह बजे बंद हो जाएगी और शाम छह बजे तक इंटरनेट सेवा पूरी तरह से बंद रहेगी। शनिवार सुबह 10 30 बज अयोध्या मामले पर आ रहे सुप्रीम फैसले को देखते हुए प्रदेश के 21 जिलों को संवेदनशील घोषित किया गया है। इसमें आगरा भी है।
अयोध्या मामले पर शनिवार को फैसला आएगा। , ऐसे में प्रदेश के संवेदनशील जिलों में शामिल आगरा सहित 21 जिलों में इंटरनेट सेवा पूरी तरह से बंद कर दी जाएगी।
आगरा में 12 घंटे बंद रहेगा इंटरनेट
आगरा में सुबह छह बजे इंटरनेट सेवा पूरी तरह से बंद हो जाएगी और शाम छह बजे तक इंटरनेट बंद रहेगा।
स्कूल और कॉलेज बंद
अयोध्या मामले पर आ रहे फैसले को देखते हुए आगरा के सभी स्कूल नौ से 11 नवंबर तक बंद कर दिए गए हैं। इसमें सभी सरकारी, कान्वेंट और मिशनरी स्कूल शामिल हैं, साथ ही कॉलेज भी बंद रहेंगे।
