आगरालीक्स ..आगरा में वरिष्ठ नागरिक, 60 साल से अधिक की मदद पुलिस करेगी, इसके लिए सवेरा अभियान शुरू हुआ है, मोबाइल पर 112 नंबर डायल करते ही पुलिस पहुंच जाएगी। इसके लिए वरिष्ठ नागरिकों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि हर थाना क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक 112 नंबर डायल कर अपना पंजीकरण करा सकते हैं, यूपी पुलिस के मोबाइल एप पर भी पंजीकरण करा सकते हैं। इसके साथ ही हर थाना क्षेत्र के एक एसआई और दो बीट कांस्टेबल को सवेरा अभियान में लगाया गया है, ये घर घर जाकर पंजीकरण कराएंगे। महीने में एक बार घर पहुंचेंगे और वरिष्ठ नागरिकों से उनका हाल चाल जानेंगे।