Wednesday , 12 March 2025
Home टॉप न्यूज़ Yamuna water level reaches minimum of 480.6 Feet in Agra
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Yamuna water level reaches minimum of 480.6 Feet in Agra

आगरालीक्स… आगरा में कुछ महीने पहले लबालब हुई यमुना सूख गई है, न्यूनतम स्तर पर जलस्तर पहुंच गया है, इससे पानी की सप्लाई ठप हो सकती है।
आगरा में जीवनी मंडी पर जलस्तर 480.6 फीट पर है, यह न्यूनतम जलस्तर है। ओखला और गोकुल बैराज से पानी कम छोड़ने के कारण यमुना नदी में जलस्तर कम होता जा रहा है। जलकल विभाग के महाप्रबंधक आरएस यादव ने बताया कि यमुना जल न्यूनतम स्तर पर है, इससे पंपिंग पूरी क्षमता से नहीं हो पा रही है और निचले स्तर के कारण प्रदूषण की मात्रा भी ज्यादा है, जिससे शोधन में ज्यादा दिक्कतें आ रही हैं।
पानी की आपूर्ति में परेशानी
यमुना का जलस्तर 480 फीट तक पहुंचने पर पंपिंग करने में दिक्कत आने लगेगी। प्रदूषण बढ़ने के कारण पानी का रंग भी पीला चल रहा है। क्लोरीन की मात्रा ज्यादा होने के कारण घरों तक गंध पहुंच रही है। जीवनी मंडी वाटर वर्क्स के पंप से लिए जा रहे पानी के शोधन में 38 पीपीएम क्लोरीन और 85 पीपीएम एलम मिलानी पड़ रही है। आधा घंटे की जगह क्लोरीन के लिए ढाई घंटे का समय लिया जा रहा है, पानी साफ हो सके।

Related Articles

agraleaksबिगलीक्स

Agra News Video : Bhartiya Janta Yuva Morcha workers stop on ADA gate #Agra News

आगरालीक्स ..वीडियो देखें,.. आगरा में एडीए के निर्माणों को सील करने गर्माया...

बिगलीक्स

Agra News : Youth work for Startup #Agra

आगरालीक्स..Agra News : छात्र अपना स्टार्टअप शुरू करें और इसे बुलंदियों पर...

बिगलीक्स

Agra News : Workshop on Early Infant Diagnosis Testing #Agra

आगरालीक्स …Agra News : मां से बच्चों में एचआईवी संक्रमण ना फैले,...

बिगलीक्स

Agra News : Renowned Gynecologist Dr. Jay Mehta OPD on April 2025 in Sarkar Nursing Home Agra#Agra

आगरालीक्स….Agra News : आगरा के सरकार नर्सिंग होम, देहली गेट पर गर्भधारण...

error: Content is protected !!